[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा ड्राइवर

श्रीधर यूनिवर्सिटी के पास हुआ हादसा, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा नुकसान

पिलानी : चिड़ावा रोड पर शुक्रवार रात श्रीधर यूनिवर्सिटी के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं उठता देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। समय रहते बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, चिड़ावा वार्ड 16 निवासी जमील पुत्र अब्दुल हकीम अपने रिश्तेदारी में पिलानी आए हुए थे। लौटते समय जब वे कुछ परिचितों को देवरोड छोड़कर चिड़ावा लौट रहे थे, तभी रास्ते में कार के बोनट से धुआं उठने लगा।

जमील ने तुरंत कार को किनारे लगाया और नीचे उतर गए। आसपास मौजूद लोगों ने दुकानों से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान सूचना पर चिड़ावा और पिलानी की फायर ब्रिगेड टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

चिड़ावा फायर टीम में चालक हरेंद्र, फायरमैन विकास लामोरिया और अनिल कुमार शामिल थे। मौके पर गश्त कर रही चिड़ावा पुलिस भी पहुंची। एएसआई बलबीर चावला ने यातायात नियंत्रित कर स्थिति सामान्य कराई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में कार का आगे का हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग की लपटें फैलने से पहले ही नियंत्रित कर ली गईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad