[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में सैनी समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह:उदयपुरवाटी विधायक ने शिक्षा और महिला अधिकारों पर जोर दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में सैनी समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह:उदयपुरवाटी विधायक ने शिक्षा और महिला अधिकारों पर जोर दिया

समाज में एकता और सौहार्द का दिया संदेश, MLA भगवाना राम सैनी रहे मुख्य अतिथि

खेतड़ी नगर : खेतड़ी के बाढ़ की ढाणी स्थित गोठड़ा में महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार को गोठड़ा में सैनी समाज का तहसील स्तरीय दीपावली स्नेह मिलन सम्मेलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।

समारोह में मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, अध्यक्षता राजस्थान ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावंडिया ने की।
इस अवसर पर खेतड़ी पालिका अध्यक्ष गीता देवी सैनी, वीरांगना संतरा सैनी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, संयुक्त निदेशक डॉ. शिव कुमार सैनी, प्रो. जितेंद्र सैनी, पार्षद लीलाधर सैनी सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

शिक्षा और महिलाओं की प्रगति पर जोर

मुख्य अतिथि विधायक भगवानाराम सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि “यह युग शिक्षा का युग है। व्यक्ति को पहले स्वयं शिक्षित होकर समाज को शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा पूरे परिवार और समाज की प्रगति की कुंजी है। हर व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

बच्चों के संस्कार जरूरी – वक्ताओं ने दी नसीहत

वक्ताओं ने कहा कि आज बच्चों में संस्कारों की कमी समाज के लिए चिंता का विषय है। अभिभावक बच्चों की शिक्षा के साथ उनके आचरण और व्यवहार पर भी ध्यान दें।

समाज सुधार के लिए सात नियम लागू

सम्मेलन में सैनी समाज ने सुधार की दिशा में सात नियम पारित किए –

  1. लड़की की शादी 25 वर्ष से पहले नहीं होगी।
  2. मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध।
  3. पुत्र-पुत्री जन्मोत्सव व दशोठन पर रोक।
  4. शादी-विवाह में डीजे का प्रयोग बंद।
  5. शव यात्रा में गाजे-बाजे व डीजे पर प्रतिबंध।
  6. सादगीपूर्ण आयोजन को बढ़ावा।
  7. कॉपर टाउनशिप में सैनी समाज भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिव कुमार सैनी और प्रो. जितेंद्र सैनी ने संयुक्त रूप से किया। भजन गायक सुरेंद्र माली ने महात्मा ज्योतिबा फुले के भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भावनात्मक बना दिया।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. शिव कुमार सैनी, पार्षद लीलाधर सैनी, पूर्व सरपंच बनवारीलाल सैनी, संस्था अध्यक्ष श्यामलाल सैनी, मदनलाल सैनी, बजरंगलाल सैनी, ढाणा पंचायत प्रशासक विकास सैनी, फूलचंद सैनी, बलवीर सैनी, डॉ. संजय सैनी, रामवतार सैनी, डॉ. जितेंद्र सैनी, बाबूलाल सैनी, डीपी सैनी, शीशराम सैनी, संदीप सैनी, मक्खन सैनी, गंगा सहाय सैनी, रोहतास सैनी, सुरेश सैनी, मूलचंद सैनी, महावीर प्रसाद सैनी, राजेंद्र सैनी, प्रेम कुमार सैनी, गजानंद सैनी, पन्नालाल सैनी, निखिल कुमार सैनी, मक्खनलाल सैनी, रामजीलाल सैनी, बलबीर सैनी, मधु देवी, प्रेम सैनी, ममता, किताब, बसंती, मनभरी, रेवती, सीमा व सुनीता सैनी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles