[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुर्जर समाज ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह:प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर का हुआ भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

गुर्जर समाज ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह:प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर का हुआ भव्य स्वागत

गुर्जर समाज ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन समारोह:प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर का हुआ भव्य स्वागत

मंड्रेला : मंड्रेला के जखोड़ा स्थित हीरामल देव महाराज मंदिर परिसर में शुक्रवार को गुर्जर समाज द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने एकजुट होकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द व एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू संस्कृति में दीपावली जैसा पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने परंपराओं को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों को इनसे जोड़ने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को ‘रामा-शामा’ कहकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर खुशियां बांटीं। इस अवसर पर प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर का समाजजनों ने साफा व माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सचिव धर्मपाल गुर्जर ने इस मौके पर समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने और एकता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

समारोह में गुरु राजेश गुर्जर, भगत लीलाराम गुर्जर, भगत रामअवतार गुर्जर, सीताराम धाबाई, मदनलाल अवाना, अमर सिंह गुर्जर, हरिराम, अजय अवाना, गोपाल अवाना, सवाई धाबाई, सुल्तान सिंह धाबाई और विकास भगत सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad