[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाई-बहन के पवित्र बंधन का साक्षी बना निराधनू गांव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाई-बहन के पवित्र बंधन का साक्षी बना निराधनू गांव

भाई-बहन के पवित्र बंधन का साक्षी बना निराधनू गांव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

निराधनू : गांव में भाईदूज का पावन पर्व गुरुवार रात्रि हर्षोल्लास और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव का वातावरण भाईचारे और प्रेम के भाव से भर उठा। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर सद्भाव और स्नेह का संदेश दिया। गांव में दिनभर पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ-साथ परिवारों में मेल-मिलाप का दौर चलता रहा। महिलाओं ने पूजा थाली सजाकर भगवान की आराधना की और भाइयों की आरती उतारी। बच्चों और युवाओं ने भी इस पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

गांव के बुजुर्गों ने भाईदूज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व न केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है बल्कि समाज में एकता, परिवारिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को भी सुदृढ़ करता है। ग्रामीणों ने एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक रूप से समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

संजय सैनी निराधनू माली सैनी समाज संस्था महामंत्री मण्डावा ब्लॉक झुंझुनूं ने बताया कि निराधनू गांव में मनाया गया यह त्योहार सभी के लिए यादगार बन गया और भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते ने एक बार फिर समाज को संस्कारों से जोड़ने का काम किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad