झुंझुनूं-इस्लामपुर : माखर-इस्लामपुर सड़क पर यातायात की अधिकता के कारण डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट की मांग उठी
माखर-इस्लामपुर सड़क पर यातायात की अधिकता के कारण डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट की मांग उठी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं-इस्लामपुर : माखर-इस्लामपुर सड़क पर वाहनों की अधिकता के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क से दर्जनों हिंदू-मुस्लिम तीर्थ स्थल, पाबूधाम, महामाया मंदिर, मस्जिद, दरगाह व रेलवे स्टेशन सहित कई धार्मिक स्थल जुड़े हुए हैं। जात व उर्स के मौके पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है और यातायात की अव्यवस्थाओं के कारण सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा PWD विभाग व सड़क परिवहन मंत्री बृजेंद्रसिंह ओला को सड़क संघर्ष सुरक्षा समिति के प्रतिनिधि कृष्ण सांखला के नेतृत्व में ज्ञापन भी सौंपा गया था। ज्ञापन में माखर-इस्लामपुर सड़क निर्माण कार्य के दौरान माखर पंचायत कार्यालय से रतनशहर रेलवे स्टेशन तक डिवाइडर व स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गई थी। ग्रामीण माखर-इस्लामपुर सड़क निर्माण कार्य शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045310

