[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में RLP कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला:5 दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं,कल एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे पार्टी नेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में RLP कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला:5 दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं,कल एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे पार्टी नेता

सीकर में RLP कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला:5 दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं,कल एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे पार्टी नेता

सीकर : सीकर के सदर थाना क्षेत्र में 17 अक्टूबर की शाम को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ता हरीश खीचड़ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस कारण RLP कार्यकर्ता और पदाधिकारी कल सुबह सीकर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय का घेराव करेंगे। पार्टी के जिला प्रवक्ता सांवरमल मुवाल ने यह जानकारी दी।

सांवरमल मुवाल ने कहा कि हरीश खीचड़ सदर थाना इलाके में रेजीडेंसी में रहता था। घटना के दिन, जब वह अपनी गाड़ी लेकर सड़क पर आया, तो तीन-चार गाड़ियों में सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले हरीश के साथ मारपीट की और फिर उसकी गाड़ी को तोड़ने लगे। हमले में हरीश के दोनों पैरों में कई जगह फ्रैक्चर हो गए।

आज पांच दिन बीत जाने के बावजूद, पुलिस ने अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। इसके विरोध में RLP कार्यकर्ता और पदाधिकारी कल सुबह 10 बजे डाक बंगला में एकत्र होंगे और वहां से रैली निकालकर SP कार्यालय का घेराव करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad