चूरू में एक्सल टूटने से पिकअप पलटी:केन्द्रीय स्कूल के सामने हुआ हादसा, ड्राइवर को हल्की चोट लगने पर अस्पताल में कराया भर्ती
चूरू में एक्सल टूटने से पिकअप पलटी:केन्द्रीय स्कूल के सामने हुआ हादसा, ड्राइवर को हल्की चोट लगने पर अस्पताल में कराया भर्ती
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू शहर में बुधवार दोपहर केन्द्रीय स्कूल के सामने एक चलती पिकअप का एक्सल टूट जाने से वह सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली थाना के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पिकअप कलेक्ट्रेट सर्किल की ओर से आ रही थी और खाली थी। केन्द्रीय स्कूल के सामने अचानक उसके टायर का एक्सल टूट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ड्राइवर को हल्की चोटें आई थीं, जिसके बाद उसे एक निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि अचानक पिकअप पलटने से एक बारगी हड़कंप मच गया था, लेकिन कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई पिकअप को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039826


