[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में हिस्ट्रीशीटर अपराधी सोनू सिंह उर्फ टकला गिरफ्तार:दो अवैध मैगजीन और दो जिंदा कारतूस जब्त, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में हिस्ट्रीशीटर अपराधी सोनू सिंह उर्फ टकला गिरफ्तार:दो अवैध मैगजीन और दो जिंदा कारतूस जब्त, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज

बुहाना में हिस्ट्रीशीटर अपराधी सोनू सिंह उर्फ टकला गिरफ्तार:दो अवैध मैगजीन और दो जिंदा कारतूस जब्त, मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज

बुहाना : बुहाना पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी सोनू सिंह उर्फ टकला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो अवैध मैगजीन और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। यह गिरफ्तारी बुहाना के वार्ड नंबर 8 निवासी सोनू सिंह पुत्र जस्सु सिंह की हुई है।

थाना प्रभारी उमराव सिंह जाट के सुपरविजन में एएसआई रामेश्वरलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। टीम ने आरोपी को मौके से पकड़ा और उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी सोनू सिंह उर्फ टकला बुहाना थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। वह कुख्यात रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हुआ एक सक्रिय सदस्य है। आरोपी के खिलाफ गिरोह बनाकर मारपीट करने और आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस आरोपी से जब्त किए गए अवैध मैगजीन और कारतूस की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में एएसआई रामेश्वरलाल, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, हंसराज, कांस्टेबल सोमवीर और धर्मवीर शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad