[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी दिवाली की शुभकामनाएँ:व्यापारियों और दुकानदारों से मिलकर किया जनसंपर्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी दिवाली की शुभकामनाएँ:व्यापारियों और दुकानदारों से मिलकर किया जनसंपर्क

फतेहपुर में भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी दिवाली की शुभकामनाएँ:व्यापारियों और दुकानदारों से मिलकर किया जनसंपर्क

फतेहपुर : फतेहपुर में दीपावली के अवसर पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने बाजार में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों को शुभकामनाएं दीं। यह अभियान बीती रात को हुआ। देर शाम पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया और मधुसूदन भिंडा ने अपने समर्थकों के साथ पूरे बाजार में जनसंपर्क किया। उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों को दिवाली की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने नगर आराध्य देव भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

रात्रि के समय क्षेत्रीय विधायक हाकम अली खान और कांग्रेस के अन्य जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भी बाजार में जनसंपर्क किया। उन्होंने भी व्यापारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान दोनों ही पार्टियों के नेताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी दौरान, नगर आराध्य देव लक्ष्मीनारायण जी महाराज के मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। मंदिर के पूरे सभागार को नोटों से सजाया गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad