[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मदद करने के बहाने ATM कार्ड बदला:बुजुर्ग के अकाउंट से 85 हजार रुपए निकाले,जांच में जुटी पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मदद करने के बहाने ATM कार्ड बदला:बुजुर्ग के अकाउंट से 85 हजार रुपए निकाले,जांच में जुटी पुलिस

मदद करने के बहाने ATM कार्ड बदला:बुजुर्ग के अकाउंट से 85 हजार रुपए निकाले,जांच में जुटी पुलिस

सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में मदद करने के बहाने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर 85 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग के पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

इस संबंध में सीकर के सूर्य नगर निवासी मुखराम वर्मा ने उद्योग नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह सूर्य नगर के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ से पैसे निकालने के लिए गए थे। इसी दौरान उनके पीछे एक लड़का खड़ा था। जिसने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया।

कुछ देर बाद मैसेज आने पर पता चला कि मुखराम के अकाउंट से करीब 85 हजार रुपए निकाल लिए गए। मुखराम के अनुसार जब लड़का पीछे खड़ा था तब उसने पासवर्ड देख लिए। इसके बाद उसने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाले। अब उद्योग नगर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad