[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में डिपार्टमेंटल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग:फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में बुझाया, करीब 20 लाख से ज्यादा का समान जला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में डिपार्टमेंटल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग:फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में बुझाया, करीब 20 लाख से ज्यादा का समान जला

नवलगढ़ में डिपार्टमेंटल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से आग:फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में बुझाया, करीब 20 लाख से ज्यादा का समान जला

नवलगढ़ : नवलगढ़ के घूम चक्कर इलाके में दीपावली की रात पेट्रोल पंप के पास स्थित अनुष्का डिपार्टमेंटल स्टोर में भीषण आग लग गई। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में स्टोर मालिक को 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

दुकान मालिक रामनिवास सैनी, जो झाझड़ के निवासी हैं, ने बताया कि दीपावली की पूजा के बाद उन्होंने रात करीब 7:20 बजे अपना स्टोर बंद कर दिया था। उनके जाने के कुछ ही देर बाद स्टोर में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई।

आग बुझाती हुई फायर ब्रिगेड की टीम।
आग बुझाती हुई फायर ब्रिगेड की टीम।

पड़ोसियों ने दी आग लगने की सूचना

दुकान बंद होने के बावजूद पड़ोसियों ने दुकान से उठते धुएं को तुरंत देखा। उन्होंने कटर से दुकान का ताला तोड़ा और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। उनकी तत्परता से आग आस-पास की दुकानों तक फैलने से रोकने में मदद मिली।

कटर से दुकान के शटर पर लगा ताला तोड़ा गया।
कटर से दुकान के शटर पर लगा ताला तोड़ा गया।

फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में आग पर पाया काबू

जब आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया, तो लोगों ने तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। दुकान मालिक रामनिवास सैनी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण स्टोर में रखे किराना और अन्य कीमती सामान सहित पूरा स्टॉक जलकर राख हो गया। उनका अनुमान है कि इस आग में उन्हें लगभग 20 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad