[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैम्पर गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर:सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दो घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कैम्पर गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर:सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

कैम्पर गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर:सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

चूरू : कातर पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार सुबह 20 अक्टूबर को स्टेट हाईवे-20 पर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना एक कैम्पर गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। सांडवा पुलिस ने बताया कि यह हादसा तेहनदेसर और ईयारा कैम्प के बीच हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कैम्पर गाड़ी सड़क किनारे उतर गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, घायल हुए दो अन्य लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस थाने में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad