राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता बने एम.डी. चोपदार, कहा- न्याय और जनसेवा ही मेरा मिशन
राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता बने एम.डी. चोपदार, कहा- न्याय और जनसेवा ही मेरा मिशन
झुंझुनूं : जिंदगी के नए पड़ाव पर कदम रखते हुए एम.डी. चोपदार ने राजस्थान हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने इस उपलब्धि को केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज के वंचित, अल्पसंख्यक और जरूरतमंद वर्गों की आवाज़ को न्याय के मंच तक पहुंचाने का एक अवसर बताया।
एम.डी. चोपदार ने कहा कि उनका उद्देश्य उन लोगों के अधिकारों की रक्षा करना है जिनकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए एक पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का मिशन है। न्याय और समानता की स्थापना के लिए मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूंगा।”
उन्होंने अपने शुभचिंतकों, मार्गदर्शकों और स्नेहीजनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका सहयोग और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। चोपदार ने कहा कि न्याय, समानता और मानवता – इन तीनों मूल्यों को समाज में मजबूत करने की दिशा में उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043977


