[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार:आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था, महिला ने खुद को खत्म किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार:आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था, महिला ने खुद को खत्म किया

महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार:आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था, महिला ने खुद को खत्म किया

दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ के एक गांव में एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह मामला 21 सितंबर की रात को महिला के आत्महत्या करने से जुड़ा है। थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि मृतका के जेठ ने इस संबंध में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, बनवारी लाल नामक व्यक्ति महिला को कई दिनों से परेशान कर रहा था और जबरदस्ती उसके घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने की कोशिश करता था।

महिला को दी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी

महिला ने बनवारी लाल को घर आने से मना कर दिया था। इसके बाद 21 सितंबर को बनवारी लाल ने महिला को फोन पर धमकी दी कि उसके पास महिला के वीडियो और फोटोग्राफ्स हैं, जिन्हें वह वायरल कर देगा और उसे बदनाम कर देगा। आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की भी धमकी दी थी।

महिला ने की आत्महत्या

इन धमकियों से घबराकर महिला ने अपने देवर को पूरी बात बताई। पुलिस के अनुसार, आरोपी बनवारी लाल महिला के साथ अवैध संबंध स्थापित करना चाहता था और इसी उद्देश्य से उसे लगातार धमकियां दे रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी बनवारी लाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने मृतका को धमकियां देने और अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि महिला के फांसी लगाने के बाद वह उसके कमरे में गया था। वहां उसने कमरे की तलाशी ली और एक मोबाइल फोन उठाकर ले गया था। पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में बनवारी लाल पुत्र जमनाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles