[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में बड़ी कार्रवाई : 38 लाख के अवैध चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में बड़ी कार्रवाई : 38 लाख के अवैध चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने कंटेनर के गुप्त चैंबर से बरामद किया 2 क्विंटल 50 किलो पोस्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : चूरू जिले के सरदारशहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कंटेनर से करीब 38 लाख रुपये मूल्य का अवैध चूरा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि सरदारशहर-रतनगढ़ रोड स्थित सूर्या मार्केट के पास एक कंटेनर को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान कंटेनर के केबिन और बॉडी के बीच बनाए गए गुप्त चैंबर से 2 क्विंटल 50 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त मिला। मौके से मुख्तयार सिंह (40) पुत्र महेंद्र सिंह, जाति सिख, और सुखविंद्र सिंह उर्फ विक्की (38) पुत्र सुरेंद्र सिंह, जाति जट्ट सिख को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, बरामद माल की कीमत करीब 38 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में एसआई रामफूल मीणा, हेडकांस्टेबल अमर सिंह, अनिल सैनी और विनोद कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और कहां सप्लाई किया जाना था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77