[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म:पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज, फरार आरोपी की तलाश जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म:पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज, फरार आरोपी की तलाश जारी

तारानगर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म:पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज, फरार आरोपी की तलाश जारी

तारानगर : चूरू के तारानगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने परिजनों के साथ तारानगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थानाधिकारी सतवीर मीणा ने बताया कि 12वीं कक्षा की छात्रा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गांव का एक युवक पिछले छह महीनों से उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म कर रहा था। जब घरवाले खेत पर जाते थे, तो आरोपी छात्रा के घर पहुंच जाता था और इस वारदात को अंजाम देता था।

आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए थे और किसी को बताने पर उन्हें वायरल करने की धमकी देता था। इसी क्रम में 15 अक्टूबर को जब परिजन खेत से लौटे, तो आरोपी छात्रा के घर पर मौजूद था और उन्हें देखकर भाग गया। इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22