[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर में 50 गोवंशों का रेस्क्यू:गौ सेवा समिति ने दीपावली तक सभी को गौशाला पहुंचाने का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर में 50 गोवंशों का रेस्क्यू:गौ सेवा समिति ने दीपावली तक सभी को गौशाला पहुंचाने का लिया संकल्प

तारानगर में 50 गोवंशों का रेस्क्यू:गौ सेवा समिति ने दीपावली तक सभी को गौशाला पहुंचाने का लिया संकल्प

तारानगर : तारानगर कस्बे की सड़कों पर घायल और निराश्रित गोवंश को बालाजी गौ सेवा समिति ने सुरक्षित आश्रय प्रदान किया है। समिति ने अब तक 50 से अधिक गौवंशों का रेस्क्यू कर उन्हें गोशाला पहुंचाया है। ये गोवंश लंबे समय से शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात बाधित कर रहे थे और कई बार दुर्घटनाओं का कारण भी बनते थे।

बालाजी गौ सेवा समिति ने बीते कुछ महीनों से इस दिशा में पहल की है। संस्था की टीम रात में अपने निजी वाहनों से एम्बुलेंस की तरह गौवंशों को उठाकर गोशाला पहुंचाती है। संस्था अध्यक्ष पवन स्वामी ने बताया कि दीपावली तक एक भी गोवंश को सड़कों पर नहीं रहने देने का संकल्प लिया गया है।

इस कार्य में सुमित शर्मा, नवदीप कौर, बलवान प्रजापत, महेश शर्मा, डालूराम, नेपु, संदीप स्वामी, प्रमोद, पंकज, कुलदीप, विकास, नवीन, निरंजन, राम, मनोज, शिव कुमार, हनुमान, सोनू और मोनू सहित कई युवा शामिल हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22