[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में मिठाईयों की दुकान से लिए गए सैंपल:दीपावली से पहले मिलावट रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में मिठाईयों की दुकान से लिए गए सैंपल:दीपावली से पहले मिलावट रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

नीमकाथाना में मिठाईयों की दुकान से लिए गए सैंपल:दीपावली से पहले मिलावट रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : चिकित्सा विभाग ने नीमकाथाना में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया है। दीपावली से पहले आमजन को शुद्ध और ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अशोक महरिया के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को नीमकाथाना क्षेत्र में निरीक्षण किया।

18 सैंपल लिए गए

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया, नंदराम मीणा और सुरेश कुमार शर्मा ने खेतड़ी मोड़ और कपिल मंडी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का जायजा लिया। इस दौरान रिफाइंड पाम ऑयल, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, घी, मावा, रसगुल्ला, मावा पेड़ा, बेसन बूंदी लड्डू और नमकीन सहित कुल 18 सैंपल लिए गए।

सभी खाद्य सैंपलों को जांच के लिए जयपुर स्थित जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। एफएसओ महमूद ली ने सीकर शहर में भी इसी तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यापारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, मांग से ज्यादा खाद्य पदार्थ न बनाने और आमजन को शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पाबंद किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22