[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रजापति समाज परिचय सम्मेलन में 5 जोड़े तय:त्रिवेणीधाम में हुआ आयोजन, 59 युवक-युवतियों ने लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

प्रजापति समाज परिचय सम्मेलन में 5 जोड़े तय:त्रिवेणीधाम में हुआ आयोजन, 59 युवक-युवतियों ने लिया भाग

प्रजापति समाज परिचय सम्मेलन में 5 जोड़े तय:त्रिवेणीधाम में हुआ आयोजन, 59 युवक-युवतियों ने लिया भाग

अजीतगढ़ : अजीतगढ़ के त्रिवेणीधाम में श्रीयादे माता प्रजापति विकास समिति की ओर से युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रहलाददास महाराज के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पांच जोड़े तय किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतुलाल धौला ने की। शंकरलाल, मातादीन और बनवारीलाल ने बताया कि इस परिचय सम्मेलन में कुल 59 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया।

समिति के पदाधिकारियों ने 25 नवंबर को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाजबंधुओं से तन-मन-धन से सहयोग का आह्वान किया। वक्ताओं ने विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण करवाने की भी अपील की। कालूराम माचीवाल ने विवाह सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के दौरान कई भामाशाहों ने नकद राशि, भोजन सामग्री और उपहार देने की घोषणा की। आयोजन को सफल बनाने में ग्यारसीलाल, हंसराज, रमेश, महावीर प्रजापति, मूलचंद और रमेश सहित कई सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22