[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला में एथलेटिक्स में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन:संस्कार पब्लिक स्कूल ने जीते 11 पदक, 6 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला में एथलेटिक्स में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन:संस्कार पब्लिक स्कूल ने जीते 11 पदक, 6 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

मंड्रेला में एथलेटिक्स में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन:संस्कार पब्लिक स्कूल ने जीते 11 पदक, 6 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

मंड्रेला : मंड्रेला के संस्कार पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 69वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। नूनिया गोठड़ा स्थित शहीद सूबेदार निहालसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूल ने कुल 11 पदक जीते और जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। इन 11 पदक विजेताओं में से छह खिलाड़ियों का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

निकिता ने बांस कूद में पहला स्थान मिला

14 साल आयुवर्ग में छात्राओं में निकिता ने बांस कूद में पहला स्थान मिला। मोनू ने हैमर थ्रो में दूसरा स्थान और प्रिया भास्कर ने भाला फेंक में पहला स्थान हासिल किया। वहीं 19 साल आयु वर्ग में कोमल ने बांस कूद में प्रहला स्थान, कोमल ने हैमर थ्रो में पहला स्थान और आरती ने भाला फेंक में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

खेल और संस्कारों के समन्वय पर जोर

स्कूल के संचालक जयसिंह धतरवाल और मनीष धतरवाल ने इस उपलब्धि को स्कूल और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ खेल और संस्कारों के समन्वय पर जोर देता है और उन्हें विश्वास है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

प्रिंसिपल राजीव कुमार धायल ने खिलाड़ियों के मार्गदर्शक और टीम कोच महेंद्र सिंह को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता कोच की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण का परिणाम है। स्कूल प्रांगण में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर मिठाइयां बांटी गईं और सभी विजेता खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad