[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:डिलीवरी कंपनी से 1.99 लाख रुपए का शिपमेंट चुराया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:डिलीवरी कंपनी से 1.99 लाख रुपए का शिपमेंट चुराया था

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:डिलीवरी कंपनी से 1.99 लाख रुपए का शिपमेंट चुराया था

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने एक डिलीवरी कंपनी से करीब दो लाख रुपए के शिपमेंट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 25 अगस्त 2025 को हुई थी। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने बताया-डांगावास, नागौर निवासी मनीष जाट, जो सरदारशहर में एक डिलीवरी कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर हैं, ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि कंपनी में कार्यरत अजय सांसी, विजय सांसी, संदीप और अन्य ने मिलकर डिलीवरी के लिए आए 10 शिपमेंट, जिनकी कीमत 1,99,548 रुपए थी, गाड़ी से उतारते समय बैग फाड़कर चोरी कर लिए थे। मामले में एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों की तलाश की। जांच के बाद, मुकदमे से संबंधित चोरी के आरोपी अजय सांसी (19) और विजय सांसी (25) निवासी सरदारशहर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से वारदात में शामिल अन्य साथियों, चोरी किए गए माल की बरामदगी और अन्य चोरी के मामलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62