[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनाव आयोग से मतभेद नहीं, ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ आधार पर होंगे निकाय चुनाव : यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

चुनाव आयोग से मतभेद नहीं, ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ आधार पर होंगे निकाय चुनाव : यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा

चुनाव आयोग से मतभेद नहीं, ‘वन स्टेट-वन इलेक्शन’ आधार पर होंगे निकाय चुनाव : यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : शहरी विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार और चुनाव आयोग के बीच किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निवर्तमान चुनाव आयुक्त द्वारा जल्दबाजी में पुराने परिसीमन के आधार पर वोटर लिस्ट तैयार करने के आदेश जारी किए गए थे, जिन्हें अब रोक दिया गया है।

मंत्री खर्रा ने कहा कि अब वर्तमान चुनाव आयुक्त से चर्चा कर वार्डों का नया गठन किया जा रहा है। जैसे ही राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग आंकड़े उपलब्ध कराएगा, सरकार एक सप्ताह के भीतर निकाय चुनाव की तारीख घोषित कर देगी।

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा होगा या पार्षदों के माध्यम से, और योग्यता का आधार क्या रहेगा — इस पर निर्णय विधायकों, मंत्रिमंडल एवं पार्टी आलाकमान से विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाएगा।

मंत्री खर्रा ने कहा कि निकाय चुनाव ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की नीति के तहत करवाए जाएंगे।

वे शनिवार को रींगस में एक नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक सुभाष मील, मुकेश निठारवाल, राजू बराला, एडवोकेट दीपक बाजिया, हरदयाल सिंह बलौदा, राहुल बाजिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin