सावन कृपाल रूहानी मिशन, दर्शन आश्रम जाखल में परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सावन कृपाल रूहानी मिशन, दर्शन आश्रम जाखल में परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मुकेश सिंह शेखावत
गुढ़ागौड़जी : सावन कृपाल रूहानी मिशन, दर्शन आश्रम जाखल में रविवार को परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज का पावन जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर आश्रम परिसर में भव्य सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य सत्संगकर्ता बच्चन सिंह ने संत राजिंदर सिंह जी महाराज के उपदेशों और रूहानी संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत मार्ग मानवता, प्रेम, सेवा और आत्मिक शांति का मार्ग है।
उन्होंने जीवन में सकारात्मक सोच, सत्यनिष्ठा और ध्यान साधना के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की। सत्संग के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को लंगर प्रसाद वितरित किया गया।
आश्रम के सचिव विजय कुमावत ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और अनुशासन के साथ किया जाता है, जिससे समाज में रूहानी विचारधारा और मानवता के संदेश का प्रसार हो सके। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तों में भक्ति, आनंद और शांति का वातावरण छाया रहा।