[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में 13 से 24 अक्टूबर तक अवकाश:स्कूल खुले रखने पर होगी कार्रवाई, सीबीईओ ने दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में 13 से 24 अक्टूबर तक अवकाश:स्कूल खुले रखने पर होगी कार्रवाई, सीबीईओ ने दिए निर्देश

चिड़ावा में 13 से 24 अक्टूबर तक अवकाश:स्कूल खुले रखने पर होगी कार्रवाई, सीबीईओ ने दिए निर्देश

चिड़ावा : चिड़ावा ब्लॉक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में दीपावली अवकाश 13 से 24 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान यदि कोई निजी स्कूल शैक्षिक गतिविधियां संचालित करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवकाश के बाद स्कूलों में शैक्षिक गतिविधियां 25 अक्टूबर से पुनः शुरू होंगी। 12 अक्टूबर को रविवार होने के कारण 11 अक्टूबर शनिवार को स्कूलों में अंतिम शैक्षणिक कार्य दिवस था।

चिड़ावा के सीबीईओ उमादत्त झाझड़िया ने बताया कि पूर्व में मध्यावधि अवकाश 16 से 27 अक्टूबर तक निर्धारित थे। हालांकि, राज्य सरकार की अनुमति के बाद शिक्षा निदेशालय ने शिविरा पंचांग में संशोधन कर अवकाश की तिथियां 13 से 24 अक्टूबर तय की हैं।

द्वितीय परख 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। उधर, डीईओ माध्यमिक ने भी इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इन आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश अवधि में शैक्षिक गतिविधियां संचालित करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22