[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौभक्त राजू जाखल ने गौशाला में मनाया जन्मदिन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गौभक्त राजू जाखल ने गौशाला में मनाया जन्मदिन

जाखल तेजाजी मंदिर बनवाने की हुई घोषणा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मुकेश सिंह शेखावत

गुढ़ागौड़जी : गौसेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म मानने वाले समाजसेवी गौभक्त राजू जाखल ने अपना जन्मदिन इस वर्ष एक अनोखे और प्रेरणादायक तरीके से बाबा सुंदरदास गोपाल गौशाला, जाखल में मनाया। उन्होंने इस पावन अवसर को पूरी तरह गौमाता की सेवा और भक्ति को समर्पित किया। राजू जाखल ने गौमाता को केले, गुड़ और दलिया खिलाकर अपना जन्मदिन मनाया। इसके बाद उन्होंने केक काटकर उसे गौमाता के चरणों में अर्पित किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और गौभक्तों ने मिलकर प्रसाद वितरण में भाग लिया और सभी ने इस अनोखी पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिवार द्वारा राजू जाखल का साफा और दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजू जाखल ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि जाखल में निर्माणाधीन नन्दी गौशाला परिसर में तेजाजी महाराज का भव्य मंदिर बनवाया जाएगा।

इस अवसर शिवनाथ मूंड, शारदा देवी, उर्मिला देवी, ऋषभ, रितुल, योगेश खेदड़, नत्थू खेदड़, ताराचंद खेदड़, राजू खाखिल, संजू मूंड, ओमप्रकाश खेदड़, राजू भांजा, राहुल, धीर सिंह शेखावत, कपिल महाराज, रामस्वरूप खेदड़, जयराम मूंड, संदीप झाझडिया, बंटी, कुलदीप सैनी, मनजीत सूंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, गौभक्त एवं परिवारजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और स्नेह का अनुपम संगम देखने को मिला।

गौशाला के अध्यक्ष प्रताप सिंह मूंड ने इस अवसर पर कहा कि राजू जाखल ने जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसर को गौसेवा को समर्पित कर समाज में एक प्रेरणादायक संदेश दिया है। की आज का युवा जन्मदिन पर अनावश्यक खर्चे करते है यह पहल हमारी संस्कृति, संस्कार और सेवा भावना का सजीव उदाहरण है।इस आयोजन ने न केवल गौसेवा की भावना को प्रबल किया, बल्कि समाज के लिए यह प्रेरणा का स्रोत भी बना कि हर शुभ अवसर पर सेवा और धर्म को स्थान देना ही सच्ची भारतीय संस्कृति हैं

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad