[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अन्न का आदर करने व जूठन नहीं छोडऩे की शपथ दिलवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

अन्न का आदर करने व जूठन नहीं छोडऩे की शपथ दिलवाई

अन्न का आदर करने व जूठन नहीं छोडऩे की शपथ दिलवाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

​नवलगढ़ : ​नोडल केंद्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानसिंहका नवलगढ़ में शनिवार को विद्यार्थियों व स्टाफ को अन्न संरक्षण के महत्व के बारे में बताया गया। पुरस्कृत शिक्षक रामावतार सबलानिया ने अन्न का आदर करने व जूठन ना छोडऩे की शपथ दिलवाई। इस मौके पर उन्होंने बताया की उतना ही लो थाली में व्यर्थ न जाए नाली में। मौजूद 384 विद्यार्थियों, स्टाफ के 17 सदस्यों व अन्य कर्मचारीगण ने शपथ ली। इन्होंने स्वयं इसकी आजीवन पालना करने एवं परिवार व अन्य लोगों को भी झूठन नहीं छोडऩे व अन्न संरक्षण के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर मुरलीमनोहर चौबदार ने विद्यार्थियो को जीवन में अच्छी आदते अपनाने के छोटे छोटे उदाहरण दिए।

प्रधानाचार्य मक्खनलाल सैनी, व्याख्याता संजय कुमार, सुभाष कुमार कल्याण, जितेंद्र कुमार, ओमप्रकाश सैनी, सुरेंद्रसिंह मुहाल, नवीन कुमार, इन्दिरा सहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्यों ने इस पुनीत कार्य के लिए पुरस्कृत शिक्षक रामावतार सबलानियां व मुरलीमनोहर चौबदार का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62