[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का हुआ समाधान, राज्य सरकार की योजनाओं का मिला फायदा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दांतारामगढ़राजस्थानराज्यसीकर

ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का हुआ समाधान, राज्य सरकार की योजनाओं का मिला फायदा

ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का हुआ समाधान, राज्य सरकार की योजनाओं का मिला फायदा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

दांतारामगढ़ : सीकर जिले के दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत विधानसभा क्षेत्र के चार ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत अलोदा,सुलयावास, दुधवा व बधाला की ढाणी में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का सुनकर उनका समाधान किया गया जिसमें राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का ग्रामीणों को फायदा मिला। शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, तहसीलदार महिपाल सिंह राजावत, पलसाना नायब तहसीलदार रामनिवास बौचल्या, विकास अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त विकास अधिकारी इस्लाम मणियार,बीएसओ प्रभु दयाल टेलर, रमेश कालावत, रामेश्वर लाल कुलरिया, ग्राम विकास अधिकारी शंकर लाल वर्मा, हरिशंकर पवार, पटवारी सुभाष खोखर,अलोदा सरपंच प्रशासक मिश्री देवी सहित ने आमजन की शिकायतें सुनकर मौके पर निस्तारण किया। शिविर में उपखंड स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। कृषि विभाग की ओर से महिलाओं को सरसों मिनीकिट वितरित किए। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए शिविर को जनहित में उपयोगी बताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62