[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विक्रम राठौड़ वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के जनसंपर्क प्रकोष्ठ के सह संयोजक मनोनीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाचूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विक्रम राठौड़ वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के जनसंपर्क प्रकोष्ठ के सह संयोजक मनोनीत

विक्रम राठौड़ वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के जनसंपर्क प्रकोष्ठ के सह संयोजक मनोनीत

कोटा : जनसंपर्क, लोक प्रशासन और उच्च शिक्षा के जाने-माने विशेषज्ञ विक्रम राठौड़ को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा के जनसंपर्क प्रकोष्ठ समिति का सह संयोजक मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति कुलगुरु डॉ. बी.एल. वर्मा द्वारा की गई, जिसके आदेश कुलसचिव ने जारी किए हैं।

राठौड़ वर्तमान में राजस्थान राज्य ओबीसी आयोग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व), बीकानेर-कोटा तकनीकी विश्वविद्यालय, तथा जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के जनसंपर्क प्रकोष्ठ में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नई जिम्मेदारी के तहत राठौड़ विश्वविद्यालय की मीडिया समन्वय और जनसंपर्क गतिविधियों, कल्याणकारी नीतियों, तथा अकादमिक और प्रशासनिक योजनाओं के प्रचार-प्रसार में अपनी मानद सेवाएं देंगे।

कुलगुरु डॉ. बी.एल. वर्मा ने राठौड़ को शुभकामनाएं दीं, जबकि राठौड़ ने कुलगुरु का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और नीतियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार आवश्यक है, जिससे हितधारकों और समाज के बीच सकारात्मक संबंध सशक्त हों।”

विक्रम राठौड़ उच्च शिक्षा विशेषज्ञ होने के साथ-साथ लेखक, साहित्यकार और स्वतंत्र उच्च शिक्षा विश्लेषक भी हैं। वे कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और शिक्षा तथा समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62