[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में एक ही रात में चार घरों में चोरी:अलमारियों के ताले तोड़े, 30 तोला सोना गायब, पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में एक ही रात में चार घरों में चोरी:अलमारियों के ताले तोड़े, 30 तोला सोना गायब, पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर में एक ही रात में चार घरों में चोरी:अलमारियों के ताले तोड़े, 30 तोला सोना गायब, पुलिस जांच में जुटी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

फतेहपुर : फतेहपुर कस्बे के दांतरू गांव में बीती रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। इनमें से एक घर से चोर 30 तोला सोने और 500 ग्राम चांदी के आभूषण चुरा ले गए। अन्य तीन घरों में भी चोरों ने सेंध लगाई, लेकिन वहां उन्हें ज्यादा कुछ हाथ नहीं लगा।

30 तोले की ज्वेलरी चोरी

गांव के सरपंच प्रतिनिधि विद्याधर मिल ने बताया- सुल्तान ढाका के घर में चोरों ने एक कमरे की अलमारी का ताला तोड़ा। अलमारी में रखे 30 तोला सोने के आभूषण, जिनमें महल, गल पटिया, चूड़ी, हार, मांग टीका और मंगलसूत्र शामिल थे। 500 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी हो गए।

चोरों ने पड़ोस में स्थित सुरेंद्र मास्टर के घर में भी सेंध लगाई। यहां से चोर एक अटैची उठाकर बाहर ले गए और उसमें रखे 3000 रुपए निकाल लिए। अटैची को वहीं फेंककर चोर फरार हो गए। पास ही विद्याधर रॉड के घर में भी चोर घुसे, लेकिन उनकी पत्नी के जागने पर चोर वहां से भाग निकले।

छत पर बने कमरे में घुसे चोर

इसके अलावा, संदीप पुनिया के घर की छत पर बने कमरे में भी चोर घुसे। हालांकि, वहां उन्हें कपड़ों के अलावा कुछ नहीं मिला और वो कपड़े बिखेरकर भाग गए। सुल्तान ढाका ने बताया कि रात में वो और उनकी पत्नी एक कमरे में सो रहे थे। सुबह जागने पर उन्होंने देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और सोने के गहने गायब थे। सुल्तान ढाका ने बताया- चोर असली सोने के जेवरात तो चुरा ले गए, लेकिन नकली सोने के जेवरात को वहीं छोड़कर चले गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22