[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पारेवडा में ग्रामीण सेवा शिविर:मंत्री नायक ने किया निरीक्षण, कई समस्याओं का हुआ समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पारेवडा में ग्रामीण सेवा शिविर:मंत्री नायक ने किया निरीक्षण, कई समस्याओं का हुआ समाधान

पारेवडा में ग्रामीण सेवा शिविर:मंत्री नायक ने किया निरीक्षण, कई समस्याओं का हुआ समाधान

बीदासर : ग्राम पंचायत पारेवडा में शनिवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास आयोग के मंत्री राजेंद्र नायक ने निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

यह शिविर ‘सेवा पर्व पखवाड़ा’ ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत आयोजित किया गया था। मंत्री नायक ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। शिविर प्रभारी अमर सिंह बोराना और सह प्रभारी राकेश कुमार, प्रगति प्रसार अधिकारी की देखरेख में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।

शिविर में विद्युत विभाग को 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 45 रोगियों का पंजीकरण कर 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। कृषि विभाग द्वारा 120 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई और 66 किसानों के गिरदावरी ऐप डाउनलोड करवाए गए।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 3 लाभार्थियों का पंजीकरण किया, वहीं पोषण ट्रैकर पर 9 लाभार्थियों का ई-केवाईसी किया गया। पशुपालन विभाग ने 900 पशुओं का टीकाकरण किया। पंचायत समिति एवं ग्रामीण विकास विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 4 आईएचएचएल (व्यक्तिगत घरेलू शौचालय) स्वीकृतियां जारी कीं।

बीदासर उपखण्ड अधिकारी अमीलाल यादव ने भी शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस शिविर के सफल आयोजन में प्रशासक मूलचंद गर्ग, ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार और पंचायत समिति कार्मिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22