[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में पुलिस की हथियारबंद नाकाबंदी:सुरक्षा कड़ी, हरियाणा बॉर्डर तक अलर्ट, वाहनों की जांच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में पुलिस की हथियारबंद नाकाबंदी:सुरक्षा कड़ी, हरियाणा बॉर्डर तक अलर्ट, वाहनों की जांच

बुहाना में पुलिस की हथियारबंद नाकाबंदी:सुरक्षा कड़ी, हरियाणा बॉर्डर तक अलर्ट, वाहनों की जांच

बुहाना : बुहाना में आगमी त्योहारो को देखते हुए जिलेभर में ‘ए’ श्रेणी की विशेष हथियारबंद नाकाबंदी की गई है। बुहाना में हरियाणा सीमा से सटे संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। थानाधिकारी उमराव सिंह के नेतृत्व में बुहाना थाना क्षेत्र में कोर्ट के सामने सूरजगढ़-सिंघाना मोड़ पर पुलिस ने कड़ी नाकाबंदी की व्यवस्था की है। बुहाना क्षेत्र हरियाणा सीमा से सटा होने के कारण यहां विशेष निगरानी रखी जा रही है।

बुहाना में हरियाणा सीमा से सटे संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने नाकाबंदी की।
बुहाना में हरियाणा सीमा से सटे संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने नाकाबंदी की।

इस दौरान सभी वाहनों और व्यक्तियों की गहन चेकिंग की जा रही है। थानाधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी अवैध गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है। हरियाणा से लगते मार्गों पर पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

नाकाबंदी पॉइंट पर वाहनों की बारीकी से जांच

नाकाबंदी पॉइंट पर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि शराब, हथियार या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी को रोका जा सके। जिले में सक्रिय असामाजिक तत्वों की सूची तैयार कर उन पर भी निगरानी रखी जा रही है। यह नाकाबंदी अभियान दीपावली तक जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य है कि आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार का आनंद ले सकें और किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके

नाकाबंदी पॉइंट पर वाहनों की बारीकी से जांच की।
नाकाबंदी पॉइंट पर वाहनों की बारीकी से जांच की।

नाकाबंदी स्थल पर पुलिसकर्मियों ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच की और कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की। थानाधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी का निरीक्षण किया और टीम को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए। हरियाणा बॉर्डर पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि सीमा पार से होने वाली आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके।

Related Articles