[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवता ग्राम पंचायत में गुर्जर समाज सुधार समिति का गठन, 13 सामाजिक बुराइयों पर सर्वसम्मति से बनी सहमति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देवता ग्राम पंचायत में गुर्जर समाज सुधार समिति का गठन, 13 सामाजिक बुराइयों पर सर्वसम्मति से बनी सहमति

समारोहों में डीजे और शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, समाज ने सामूहिक सहमति से लिया फैसला

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवता के शिव मंदिर में शुक्रवार को गुर्जर समाज सुधार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता सरपंच रघुवीर सिंह कसाना ने की। देवता पंचायत की हर ढाणी से आए लोगों ने मिलकर सामाजिक बुराइयों और अनावश्यक खर्चों को खत्म करने पर विचार-विमर्श किया। सभी सदस्यों को अपने विचार रखने का अवसर दिया गया और सर्वसम्मति से 13 सूत्रीय प्रस्तावों को स्वीकार किया गया।पहले बिंदु के अनुसार विवाह समारोह में पहरावणी (चौकी) के दौरान केवल 101 रुपये का सगुन ही दिया जाएगा। इसके अलावा मिलनी, सगाई और रोकने की परंपरा को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

मृत्यु भोज और स्वामणि की प्रथा को बंद करने पर भी सहमति बनी। पुत्र जन्म पर होने वाले दसोटन भोज को भी बंद करने का प्रस्ताव पारित किया गया। लग्न-टिका में केवल 101 रुपये का नेग दिया जाएगा।शोकसभा में आने वाले आगंतुकों को भोजन और नाश्ता नहीं कराया जाएगा। महिलाओं द्वारा सामाजिक अवसरों पर बर्तन बांटने की प्रथा को भी खत्म किया गया। लड़की की शादी में भोज केवल निज परिवार और थोक तक सीमित रहेगा, गांव स्तर पर सर्वभोज नहीं होगा। भात न्योतने के लिए केवल बेटी और दामाद ही जाएंगे।

छट्टी की रात होने वाले कार्यक्रम को बंद किया गया है, केवल परिवार अपनी व्यवस्था रखेगा। सामाजिक आयोजनों में डीजे बजाना और शराब के स्टॉल लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। भात का लेन-देन परिवार तक सीमित रहेगा और गांव के अन्य लोगों के साथ नहीं होगा। विदा पहरावणी में 101 रुपये से अधिक राशि, आभूषण, नगद या वाहन देने की घोषणा सार्वजनिक रूप से नहीं की जाएगी। इन सभी प्रस्तावों को समाज के लोगों सर्व सहमति से स्वीकार किया और प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम का संचालन सूबेदार बुधराम बजाड़ ने किया। इस अवसर पर मंगेजाराम बजाड़, बच्चन सिंह बजाड़, रामस्वरूप मणकस, प्रभु दयाल, ओंकार राम खटाना, रामेश्वर लाल बोरा, रामजीलाल लमोड़, सहीराम सिराधना, अशोक कसाना, दुर्गा प्रसाद, दाताराम, नरेश कुमार, हरदयाल सिंह, भगवानाराम, विक्रम कसाना,मूलचंद, उमराव, उदमीर, विजय सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles