[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा विभाग ने सत्यापन दलों को दिया प्रशिक्षण:आरटीई सीटों की जांच के लिए दिए गए विभागीय निर्देशों का पालन करें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

शिक्षा विभाग ने सत्यापन दलों को दिया प्रशिक्षण:आरटीई सीटों की जांच के लिए दिए गए विभागीय निर्देशों का पालन करें

शिक्षा विभाग ने सत्यापन दलों को दिया प्रशिक्षण:आरटीई सीटों की जांच के लिए दिए गए विभागीय निर्देशों का पालन करें

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ ब्लॉक में गुरुवार को शिक्षा विभाग के भौतिक सत्यापन दलों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गैर सरकारी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर दुर्बल वर्ग और असुविधाग्रस्त समूह के बच्चों के आवंटन के सत्यापन के लिए आयोजित किया गया था।

राजकीय प्रकाश उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) संदीप व्यास ने की। नोडल प्रिंसिपल सुरेश कुमार सांखोलिया और संस्था प्रधान विक्रम सिंह चौहान भी मंच पर मौजूद थे। ब्लॉक प्रशिक्षण एवं मॉनिटरिंग प्रभारी नगेंद्र कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को विभागीय निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की जानकारी दी।

शर्मा ने बताया कि यह सत्यापन कार्य 5 नवंबर 2025 तक पूरा कर इसकी रिपोर्ट विभाग को ऑनलाइन प्रस्तुत करनी होगी। इसकी हार्ड कॉपी सीबीईओ कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य है। सीबीईओ संदीप व्यास ने इस दौरान ब्लॉक के सभी सरकारी स्कूलों को ज्ञान संकल्प पोर्टल पर अधिक से अधिक राशि जमा कराने, विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करने और प्रखर राजस्थान 2.0 गतिविधि का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने स्कूल स्तर पर ईएलसी (एजुकेशन लीडरशिप कमेटी) का अनिवार्य रूप से गठन करने पर भी जोर दिया। संस्था प्रधान विक्रम सिंह चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin