[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

न्यागल में 6 महीने के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार:पोषण मेले में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की, पौष्टिक व्यंजनों की जानकारी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

न्यागल में 6 महीने के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार:पोषण मेले में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की, पौष्टिक व्यंजनों की जानकारी दी

न्यागल में 6 महीने के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार:पोषण मेले में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की, पौष्टिक व्यंजनों की जानकारी दी

सादुलपुर : सादुलपुर के न्यागल बड़ी सेक्टर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को आठवां पोषण मेला आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता महिला पर्यवेक्षक प्रेम कुमारी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीपीओ सीमा गहलोत ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई और 6 महीने पूरे कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय पौष्टिक खाद्य संसाधनों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी गई।

पोषण मेले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किए। सीडीपीओ सीमा गहलोत और महिला पर्यवेक्षक प्रेम कुमारी ने इन व्यंजनों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में कमलेश कृष्णा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों में पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker