[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : मौसम विभाग:बरसात के बाद चली ठंडी हवा, 6.4 डिग्री घटकर 29.2 पर आया अधिकतम तापमान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंमौसमराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : मौसम विभाग:बरसात के बाद चली ठंडी हवा, 6.4 डिग्री घटकर 29.2 पर आया अधिकतम तापमान

मौसम में बदलाव का दौर जारी रहा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गुरुवार को दूसरे दिन भी बादल छाए रहे।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : मौसम में बदलाव का दौर जारी रहा। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से गुरुवार को दूसरे दिन भी बादल छाए रहे। दोपहर में काले बादलों की आवाजाही के साथ ही जिला मुख्यालय सहित जिले के कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर करीब 20 मिनट तक तेज बरसता हुई। बरसात के बाद हवा ठंडी होने से अधिकतम तापमान पांच दिन बाद 6.4 डिग्री घटकर 29.2 डिग्री पर आ गया। इससे पहले बुधवार रात को बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में प्वाइंट पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

इधर, मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कुछ स्थानों पर बरसात होने का अलर्ट जारी कर रखा है। गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित बबाई, बिसाऊ, पिलानी सहित अन्य क्षेत्रों में रूक-रूक कर बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। दोपहर करीब दो बजे के बाद कुछ स्थानों पर हवा के साथ करीब 20 मिनट तक तेज बरसात हुई। पिलानी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.6 से घटकर 29.2 डिग्री पर आ गया। जबकि न्यूनतम 19.1 से बढ़कर 19.6 डिग्री हो गया।

आज भी होगी बरसात
मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र अहलावत ने बताया कि मार्च महीने के अंतिम दिनों में बना नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का प्रभाव झुंझुनूं में भी दिखने लगा है। बुधवार को शाम को बादल छाए रहे तो गुरुवार को बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर बरसात होने से तापमान में भी गिरावट हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कुछ स्थानों पर बरसात हो सकती है, लेकिन बादलों का असर दो अप्रैल तक रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet