[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अलसीसर मेले में चेन तोड़ने वाली महिला गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलसीसरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अलसीसर मेले में चेन तोड़ने वाली महिला गिरफ्तार

अलसीसर मेले में चेन तोड़ने वाली महिला गिरफ्तार

अलसीसर : ग्राम अलसीसर में मेले के दौरान महिला की चेन तोड़ने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है। थानाधिकारी विष्णुदत्त उपनिरीक्षक पुलिस थाना मलसीसर ने बताया कि गठित टीम ने आरोपी ममता पत्नी सतीश उर्फ जगदीश (29) जाति बावरिया निवासी सीथल, थाना गुढ़ागौड़जी, जिला झुंझुनूं को गिरफ्तार किया। सुमन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 17 अगस्त की है, जब परिवादिया अपने गांव में गोगामेड़ी पर लगे मेले में धोक लगाने गई थी। इसी दौरान उसके गले में पहनी सोने की चेन अज्ञात महिला ने तोड़ ली। अगले दिन 18 अगस्त को पीड़िता ने थाना मलसीसर में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के आधार पर आरोपी ममता को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद की है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी में पुलिस टीम में संजीव कुमार, विजय कुमार, नितीश कुमार, राकेश कुमार, रणवीर सिंह और प्रेम शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62