[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय सैनी सभा में संगठन विस्तार: सुभाष चन्द्र चौबदार बने शेखावाटी संभाग मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय सैनी सभा में संगठन विस्तार: सुभाष चन्द्र चौबदार बने शेखावाटी संभाग मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष

राष्ट्रीय सैनी सभा में संगठन विस्तार: सुभाष चन्द्र चौबदार बने शेखावाटी संभाग मीडिया प्रकोष्ठ अध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

​नवलगढ़ : राष्ट्रीय सैनी सभा ने संगठन का विस्तार करते हुए सुभाष चन्द्र चौबदार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अप्रैल 2025 से मार्च 2029 की अवधि के लिए मीडिया प्रकोष्ठ का शेखावाटी संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ​राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार सैनी ने यह नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट महेश सैनी की अनुशंसा पर की। ​सुभाष चौबदार को नवलगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के पद से पदोन्नति दी गई है। चौबदार पिछले 15 वर्षों से सामाजिक कार्यों और पत्रकारिता से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे लगातार पर्यावरण जागरूकता अभियान भी चलाते रहते हैं। ​उनकी इस नई नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और परिजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे संभाग में संगठन के मीडिया कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

Related Articles