[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 8 सांड गौशाला भेजे:शहर में निराश्रित पशुओं के आतंक पर पालिका ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 8 सांड गौशाला भेजे:शहर में निराश्रित पशुओं के आतंक पर पालिका ने की कार्रवाई

नीमकाथाना में 8 सांड गौशाला भेजे:शहर में निराश्रित पशुओं के आतंक पर पालिका ने की कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर में नगर पालिका ने विशेष अभियान चलाकर आठ निराश्रित सांडों को गोपाल गोशाला भेजा है। यह कार्रवाई पशु चिकित्सक की देखरेख में की गई। शहर में बेसहारा पशुओं के आतंक को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद पालिका प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। शहरवासियों ने लंबे समय से निराश्रित पशुओं के कारण होने वाली समस्याओं को लेकर प्रशासन से शिकायतें की थीं, जिसके बाद पालिका ने इन पशुओं को पकड़ने का निर्णय लिया।

हालांकि, बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए जारी किए गए टेंडर में कोई भी ठेकेदार भाग नहीं ले रहा था। इसके बावजूद, अधिकारियों की सक्रियता के चलते यह अभियान चलाया गया और शहर को निराश्रित पशुओं से मुक्त कराने का कार्य जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22