[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में बुजुर्ग की करंट लगने से मौत:नाथूसर में खेत की तारबंदी में आया करंट, जयपुर के लल्लू राम नाथूसर में करते थे ठेके पर काम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुर

श्रीमाधोपुर में बुजुर्ग की करंट लगने से मौत:नाथूसर में खेत की तारबंदी में आया करंट, जयपुर के लल्लू राम नाथूसर में करते थे ठेके पर काम

श्रीमाधोपुर में बुजुर्ग की करंट लगने से मौत:नाथूसर में खेत की तारबंदी में आया करंट, जयपुर के लल्लू राम नाथूसर में करते थे ठेके पर काम

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के नाथूसर में रविवार दोपहर खेत में काम करते समय करंट लगने से एक 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जयपुर जिले के खेजरोली की ढाणी खारिया कोठी निवासी लल्लू राम सैनी के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब लल्लू राम खेत में कृषि कार्य कर रहे थे और खेत की बाउंड्री वॉल की तारबंदी में करंट आ गया।

मृतक के पुत्र शंकरलाल सैनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनके पिता लल्लू राम पिछले छह सालों से नाथूसर में विक्रम सिंह के खेत में ठेके पर खेती-बाड़ी करते थे और वहीं रहते थे। पुलिस ने शंकरलाल सैनी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया। श्रीमाधोपुर सीएचसी में मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22