[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

69वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन:चिड़ावा में विजेता टीमों को मिले पदक और ट्रॉफी, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

69वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन:चिड़ावा में विजेता टीमों को मिले पदक और ट्रॉफी, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

69वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन:चिड़ावा में विजेता टीमों को मिले पदक और ट्रॉफी, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

चिड़ावा : चिड़ावा में 69वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को गुरु हनुमान व्यायामशाला में समापन हो गया। समापन समारोह में विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विश्वंभर पूनिया रहे, जबकि अध्यक्षता महासिंह राव ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व उपप्रधान सरजीत चौधरी, श्रीधर यूनिवर्सिटी के पीआरओ मोहित छापड़ा, सीबीईओ उमादत्त झाझडिया, एसीबीईओ कयूम अली, बिहारी लाल जांगिड़, कर्ण सिंह, के. निहाल सिंह, विद्याधर झाझडिया और महेंद्र भेड़ा शामिल थे। अतिथियों का माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

प्रतियोगिता संयोजक महेंद्र कुमार ने बताया कि 19 वर्षीय छात्र वर्ग (फ्री स्टाइल) में डीग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीकर द्वितीय और भीलवाड़ा तृतीय स्थान पर रहा। 17 वर्षीय छात्र वर्ग (फ्री स्टाइल) में चूरू की टीम प्रथम, भरतपुर एकेडमी द्वितीय और भीलवाड़ा तृतीय स्थान पर रही। 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने पहला, हनुमानगढ़ ने दूसरा और कोटा ने तीसरा स्थान हासिल किया।

19 वर्षीय छात्र वर्ग (ग्रीको रोमन) में भरतपुर की टीम प्रथम, भीलवाड़ा द्वितीय और डीग तृतीय स्थान पर रही। 17 वर्षीय छात्र वर्ग (ग्रीको रोमन) में झुंझुनूं की टीम ने प्रथम, सीकर ने द्वितीय और भीलवाड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में भीलवाड़ा ने प्रथम, अजमेर ने द्वितीय और चूरू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मालियों बगीची चिड़ावा की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में राजेंद्र पाल सिंह (कोच), जोगेंद्र सिंह (कोच), जयसिंह धनखड़, प्रदीप मोदी, पार्षद मंजीत सिंह, निरंजन लाल शर्मा, राजवीर नेहरा, कपिल शर्मा, विकाश कुमार, परमानंद, प्रवीण कुमार, सत्य वीर सिंह, मनी देवी, निधि शर्मा, कोमल जोशी, सुमन, सुरेश रनवा, सीमा सहित स्कूल स्टाफ और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini