[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिक्किम राज्यपाल ओम माथुर ने किए मां शाकंभरी के दर्शन:महंत ने उदयपुरवाटी से शाकंभरी तक सड़क निर्माण की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सिक्किम राज्यपाल ओम माथुर ने किए मां शाकंभरी के दर्शन:महंत ने उदयपुरवाटी से शाकंभरी तक सड़क निर्माण की मांग की

सिक्किम राज्यपाल ओम माथुर ने किए मां शाकंभरी के दर्शन:महंत ने उदयपुरवाटी से शाकंभरी तक सड़क निर्माण की मांग की

उदयपुरवाटी : सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने रविवार को मां शाकंभरी के दर्शन किए। इस दौरान शाकंभरी पीठ के महंत दयानाथ महाराज ने उनसे उदयपुरवाटी से शाकंभरी तक सड़क निर्माण की मांग की। रास्ते में लोगों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया। राज्यपाल माथुर रविवार दोपहर सड़क मार्ग से जयपुर से उदयपुरवाटी पहुंचे। गैस एजेंसी के सामने और शाकंभरी गेट सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने उन्हें माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे शाकंभरी मंदिर पहुंचे।

मंदिर में पंडितों ने विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना करवाई। पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर राज्यपाल को मां शाकंभरी की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया। जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। शाकंभरी पीठ के महंत दयानाथ महाराज ने राज्यपाल को बताया कि उदयपुरवाटी से शाकंभरी तक की सड़क पिछले दो साल से खराब है। उन्होंने कहा कि कई वीआईपी यहां आते हैं, लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। पूर्व में कई नेताओं ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इस अवसर पर सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, झुंझुनूं जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया, बलवंत सिंह चिराना, दिनेश शर्मा, विधायक राजेंद्र भांबू, लक्षमणराम सैनी, नितेश सैनी और किसान नेता धन्नराम सैनी सहित कई लोग मौजूद थे। शाकंभरी से वापस उदयपुरवाटी लौटते समय राज्यपाल ओम माथुर आनंद श्री चेतना केंद्र पर रुके। यहां पूर्व कुलपति लोकेश्वरानंद सन्यासी के नेतृत्व में कई लोगों ने माला, साफा और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। यहां भी जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इस मौके पर झुंझुनूं एसपी बृजेश ज्याति उपाध्याय, उदयपुरवाटी एसडीओ सुमन सोनल, हरियाणा सूचना आयुक्त प्रदीप सिंह शेखावत, भाजपा नेता विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा, डीएसपी राजवीर सिंह, एक्सईएन हरीश यादव, थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा, वैद्य चंद्रकांत गौतम, प्रहलाद गुर्जर, चेयरमैन रामनिवास सैनी, ज्ञानसिंह शेखावत, रामप्रताप पुलकित और सुनिता गुर्जर सहित कई अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini