[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने उप जिला अस्पताल चिड़ावा के पालना गृह का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने उप जिला अस्पताल चिड़ावा के पालना गृह का किया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने उप जिला अस्पताल चिड़ावा के पालना गृह का किया निरीक्षण

चिड़ावा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झुंझुनूं के सचिव एवं अपर जिला न्यायाधीश डॉ. महेन्द्र के.एस. सोंलकी ने राजकीय उप जिला अस्पताल चिड़ावा में बनाए गए पालना गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालना गृह में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई, साथ ही गेट पर मधुमखियों का छत्ता लगा हुआ मिला, जो बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत खतरनाक था।

डॉ. सोंलकी ने पाया कि पालना गृह की घंटी बजाने के बाद भी 10 मिनट तक कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं हुआ। इस पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधक और उपस्थित स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तुरंत सफाई कराने, मधुमखियों का छत्ता हटाने तथा पालना गृहों के सही उपयोग और रखरखाव के बारे में जागरूक किया।

सचिव डॉ. सोंलकी ने इस दौरान स्पष्ट किया कि पालना गृहों का उद्देश्य नवजात शिशुओं की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करना है, इसलिए इनके रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad