[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला में अवैध शराब जब्त:मंड्रेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला में अवैध शराब जब्त:मंड्रेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

मंड्रेला में अवैध शराब जब्त:मंड्रेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

मंड्रेला : झुंझुनूं जिले की मंड्रेला पुलिस ने अवैध देशी शराब के 48 पव्वे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 3 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झुंझुनूं जिले के धिंधवा बिचला निवासी राहुल कुमार (30) पुत्र ईश्वर सिंह के रूप में हुई है।

दरअसल, मंड्रेला थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। टीम गश्त के दौरान बोला की ढाणी पहुंची, जहां मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केटीए प्लांट के पास सागर की ढाणी बस स्टैंड पर पहुंची।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

वहां पुलिस को मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिए खड़ा मिला। पुलिस टीम को वर्दी में देखकर वह व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल कुमार बताया।

कुल 48 प्लास्टिक के पव्वे देसी शराब मिली

राहुल कुमार के पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे की जांच करने पर उसमें एक कार्टून में कुल 48 प्लास्टिक के पव्वे देसी शराब के भरे मिले। आरोपी से इतनी मात्रा में शराब रखने का लाइसेंस मांगा गया, जो उसके पास नहीं था। इसके बाद अवैध शराब को जब्त कर राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62