[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

6 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार:साहवा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, कई मुकदमे दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

6 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार:साहवा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, कई मुकदमे दर्ज

6 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार:साहवा पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, कई मुकदमे दर्ज

साहवा : चूरू जिले की साहवा पुलिस ने छह साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। साहवा थाना प्रभारी सतपाल विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुलदीप उर्फ कालू के रूप में हुई है। वह हनुमानगढ़ जिले के भादरा तहसील के अजीतपुरा गांव का निवासी है।

आरोपी कुलदीप के खिलाफ लंबे समय से स्थायी वारंट लंबित था। वह पिछले छह सालों से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी जिला स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वांछित व्यक्तियों के बारे में कोई भी जानकारी होने पर पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को अपराध मुक्त बनाने में मदद मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin