[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भगवान श्रीराम का किया राज्य अभिषेक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भगवान श्रीराम का किया राज्य अभिषेक

भगवान श्रीराम का किया राज्य अभिषेक

खेतड़ी नगर : केसीसी के सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में चल रही 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव का समापन गुरूवार देर शाम को भगवान श्रीराम राज्य अभिषेक के साथ सम्पूर्ण हुई। मुख्य अतिथि उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनिष गवई, महामंत्री अभिषेक पारीक, राजेश डाढेल मौजूद थे जबकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना ने की।

पंडित सुमंत तिवाड़ी ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर अतिथियों ने भगवान श्रीराम का राज्यभिषेक किया। एस शिवदर्शी ने कहा कि हम सब को भगवान श्रीराम के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। रामलीला कमेटी अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना ने आभार प्रकट किया। रामलीला कमेटी द्वारा स्थानिए कलाकारों को पुरस्कार व प्रस्तती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर घनश्याम दास, रमेश कुमार, आलोक जैदिया, अरविंद, संजय जिदंड़, राजेश नारवाल, राजू चौहान, चुन्नीलाल, राजकुमार जलंद्रा, नारू, नेमीचंद, राजेश दोचानिया, अमित ठोलिया, रामवीर चनेजा, नरेश मीणा, मातादीन शर्मा, केशर चावला, उत्तम सोलंकी, मुरारी कर्मचंदानी, हिम्मत बंसल, मनोहर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। मंच संचालन विमल शर्मा ने किया।

Related Articles