[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस द्वारा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस द्वारा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

कांग्रेस द्वारा गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने श्रद्वांजलि अर्पित कर मनाई। इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खान ने कहा कि गांधी जयंती को अन्तराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होने कहा कि गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत से भारत को आजाद कराने की लडाई का नेतृत्व किया था। अहिंसक विरोध का उनका सिखाया सबक आज भी पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है। सत्य, अहिंसा, शांति और समानता जैसे उनके विचारों को आज चुनौती दी जा रही है, लेकिन हम बापू द्वारा सिखाए गए मूल्यों का पालन करके इससे लड रहे है। इस अवसर पर निवर्तमान सभापति पायल सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों, सच्चाई और अहिंसा का अनुसरण करना चाहिए। हमे गांधीवादी मार्ग अपनाना चाहिए जो न केवल भारत बल्कि मानव जाति के उद्वार का एकमात्र मार्ग है। उन्होने कहा कि पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा, शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाले और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रणेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार और आदर्श आज भी हमारे लिए प्रासंगिक है।

इस अवसर पर चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, किसान नेता आदूराम न्यौल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्बाण, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खान ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस दौरान नारायण बालाण, शिवकुमार शर्मा, अली मोहम्मद भाटी, शंकर चंदेलिया, अजीज दिलावरखानी, युनस खां जोजो, आबिद जाबासरिया, रामचन्द्र सुण्डा, किशनाराम बाबल, विनोद खटीक, संजय भाटी, दीपीका सोनी, आरिफ रिसालदार, विमल शर्मा, योगेश ढाका, आमीन खान, राधेश्याम बुंटिया, कृष्ण सुण्डा, सिराज जोईया, हाजी अब्बास काजी, महबुब खां, डूंगरसिंह उंटवालिया, एडवोकेट अनीस खां, हेमन्त सैनी, तारिख नागौरी, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजुद रहें।

Related Articles