अजीतगढ़ में जलदाय विभाग से सेवानिवृत्त हुए अर्जुन जाट:सहकर्मी बोले- हमेशा सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता दी
अजीतगढ़ में जलदाय विभाग से सेवानिवृत्त हुए अर्जुन जाट:सहकर्मी बोले- हमेशा सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता दी

अजीतगढ़ : अजीतगढ़ स्थित जलदाय विभाग परिसर में विभाग के कर्मचारी अर्जुन लाल जाट के सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। अर्जुन लाल जाट ने जलदाय विभाग के उपखंड कार्यालय अजीतगढ़ में अपनी सेवाएं दीं। उनकी मेहनत, ईमानदार और सरल कार्यशैली के लिए उन्हें विभाग के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी जाना जाता है। सहकर्मियों ने उन्हें एक अनुकरणीय कर्मचारी बताया, जिन्होंने हमेशा सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को प्राथमिकता दी।
इस अवसर पर सहायक अभियंता गीता देवी, कनिष्ठ अभियंता आशीष खैरवा, राजेश पारीक, सुंदर लाल रैगर, राजतिलक वर्मा, पूरण चंद रैय्या, राजेंद्र सिंह, कन्हैया लाल सोनी और भगवान सहाय यादव सहित कई विभागीय कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने अर्जुन लाल जाट को स्वस्थ, सुखद और सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभाग में उनके उल्लेखनीय योगदान को भी याद किया।