[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में 11000 केवी बिजली लाइन गिरी:गाय की मौत, गोठया छोटी गांव में हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में 11000 केवी बिजली लाइन गिरी:गाय की मौत, गोठया छोटी गांव में हुआ हादसा

सादुलपुर में 11000 केवी बिजली लाइन गिरी:गाय की मौत, गोठया छोटी गांव में हुआ हादसा

सादुलपुर : सादुलपुर (चूरू) के गोठया छोटी गांव में मंगलवार को एक हादसा हो गया। यहां 11000 केवी की हाई-वोल्टेज बिजली लाइन टूटकर गिरने से एक बंधी हुई गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गांव निवासी ओमवीर पुत्र प्रेमपाल के घर के सामने यह गाय बंधी हुई थी। दोपहर के समय अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन टूटकर सीधे गाय पर जा गिरी, जिससे वह बिजली की चपेट में आ गई। इस घटना के संबंध में पीड़ित ओमवीर ने सादुलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने पर सादुलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77