[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर दुर्गा मंदिर में नवरात्र महोत्सव, मां महागौरी की पूजा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर दुर्गा मंदिर में नवरात्र महोत्सव, मां महागौरी की पूजा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जसरापुर दुर्गा मंदिर में नवरात्र महोत्सव, मां महागौरी की पूजा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव के वार्ड नंबर तीन स्थित दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रतिदिन ग्रामीण बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था और उमंग देखते ही बनती है।नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की विशेष पूजा मंदिर पुजारी मालाराम खींची के सानिध्य में विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई। मंत्रोच्चार और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

माता रानी को सिरा-सुसवा का भोग लगाया गया और पूजा के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने सामूहिक सहयोग से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला श्रद्धालु भजन-कीर्तन में विशेष रूप से भाग ले रही हैं। दिनभर माता की स्तुति और भजनों की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर रहता है।दुर्गा अष्टमी पर मंदिर परिसर में सजावट और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई। जैसे-जैसे नवरात्र आगे बढ़ रहा है, श्रद्धालुओं की भीड़ में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। नौ दिनों तक चलने वाला यह आयोजन पूरे गांव में एकता, भक्ति और उल्लास का संदेश दे रहा है। युवा पीढ़ी भी सेवा और आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रही है।पुजारी मालाराम ने बताया कि रात्रि 8 बजे से जागरण का आयोजन होगा, जिसमें रणजीत एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

महाआरती में कांता देवी, मंजु देवी, प्रमोद देवी, कोशीला देवी, सुनीता देवी, बबिता देवी, संतोष देवी, रजनी देवी, कमला देवी, माया देवी, कविता देवी, किरण देवी, रितिमा खिंची, अनन्या खिंची, रेणु खिंची, हरि खिंची, सुभाष खिंची, दयाराम, गोमाराम, राजेन्द्र, दीपक खिंची, राकेश, राहुल, सुखीराम, निखिल, ग्यारसीलाल, मामनराम खिंची सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62