[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ा इंटरनेशनल स्कूल, जसरापुर में नवरात्र महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ा इंटरनेशनल स्कूल, जसरापुर में नवरात्र महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया

गुढ़ा इंटरनेशनल स्कूल, जसरापुर में नवरात्र महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया

खेतड़ी : गुढ़ा इंटरनेशनल स्कूल, जसरापुर में नवरात्र महापर्व हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुढ़ा एज्यूकेशन हब के चेयरमेन सम्पत बेनीवाल और सचिव डॉ. ललित अग्रवाल ने विद्यार्थियों को माता दुर्गा के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि न्याय के मार्ग पर चलकर ही अन्याय का दमन संभव है। हब के डायरेक्टर के. सत्येन्द्र ने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कारों को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया।

ऐकेडमिक हैड व विद्यालय प्राचार्य एस. के. शर्मा ने नवरात्र के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भक्ति, शक्ति और बुद्धि से हमें जोड़ता है। इन्हें अपनाकर विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय सचिव उमंग अग्रवाल ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर पीआरओ मनीराम धाबाई, कोऑर्डिनेटर रमेश कुमार, ऋतु शर्मा, आँचल अग्रवाल, कविता सैनी सहित पूरा स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में व्याख्याता रामसिंह ने नवरात्र के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन सुमनलता और यशोदा सैनी के नेतृत्व में छात्र रितिका और छात्रा करुणा द्वारा किया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने नृत्य, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62